फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 10th Result 2025: हाईस्कूल में बेटियों का परचम; टॉप-5 में 12 विद्यार्थी, इनमें आठ केवल छात्राएं

Tue, 06 May 2025 12:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board 10th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टॉप 5 में लड़कियों का दबदबा कायम रहा है, जहां उन्होंने अपने जबरदस्त परिश्रम से टॉप स्थानों पर कब्जा जमाया है। पूरी खबर नीचे पढ़ें।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स
विज्ञापन
MP Board 10th Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board 10th Result 2025 Out: मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणाम में इस बार लड़कियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टॉप 5 में कुल आठ लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। जिन छात्रों ने अभी तक अपना परिणाम नहीं दखा है वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


एमपी बोर्ड 10वीं के परिणामों में इस बार लड़कियों का दबदबा रहा। एमपी बोर्ड 10वीं में टॉप 5 की सूची में कुल आठ लड़कियां शामिल हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट अंकों के साथ प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। जबलपुर की शैजाह फातिमा ने 498 अंक, जबकि सीधी की मानसी साहू, उज्जैन की सुहानी प्रजापति, और रीवा की अंजली शर्मा ने 497 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई।

इसके अलावा सागर की सुम्बुल खान, दमोह की तरन्नुम रंगरेज, और नरसिंहपुर की प्राची कौरव ने 496 अंकों के साथ टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंफेल हुए छात्रों के लिए राहत, 17 जून को दे सकेंगे पुनः परीक्षा; नहीं करना होगा सालभर इंतजार

विज्ञापन

क्रम संख्या नाम जिला अंक (500 में से)
1 प्रज्ञा जायसवाल सिंगरौली 500/500
2 शैजाह फातिमा जबलपुर 498/500
3 मानसी साहू सीधी 497/500
4 सुहानी प्रजापति उज्जैन 497/500
5 अंजली शर्मा रीवा 497/500
6 सुम्बुल खान सागर 496/500
7 तरन्नुम रंगरेज दमोह 496/500
8 प्राची कौरव नरसिंहपुर 496/500

यह भी पढ़ें10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, तो 12वीं में प्रियल अव्वल; देखें दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट

MP Board Result 2025 Download Link: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अब अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना MP बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं। नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
होम पेज पर बोर्ड रिजल्ट्स पेज पर क्लिक करें या सीधे amarujala.com/results पर जाएं।
यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे।
संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें और 'View Result' विकल्प पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

एमपी बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
एमपी बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें