कक्षा 10वीं और 12वीं का कैसा रहा रिजल्ट?
इस साल 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हायर सेकेंडरी (12वीं) में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी पास हुए हैं।
इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया। अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए। वहीं मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं में अंशिका और मुस्कान ने टॉप किया।
हायर सेकेंडरी में नरसिंहपुर, नीमच और इंदौर जिले के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसी तरह हाई स्कूल में नरसिंहपुर, आलीराजपुर और बालाघाट जिले के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा है।
MP Board 10th,12th Result 2024: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
जो भी छात्र इन कक्षाओं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले छात्र अमर उजाला परिणाम की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाएं।
- फिर, होम पेज पर उपलब्ध 'डाउनलोड एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब, वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2024 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंत में, परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।