फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजों पर नया अपडेट, जानें कब तक होंगे जारी

Tue, 18 Apr 2023 09:42 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board Result 2023: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2023 को जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
MP Board Result 2023 update - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Result 2023 Soon: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई 2023 के पहले सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपडेट किया जाएगा। जहां से इसे देख और डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन

स्थानीय रिपोर्टों में दावा

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, रिजल्ट जारी होने की तारीख 5 मई, 2023 है। हालांकि एमपी बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एमपी बोर्ड परिणाम से संबंधित नवीनतम घोषणाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in की जांच करते रहें।

MP Board Result 2023: इन वेबसाइटों पर जांच करें रिजल्ट

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in

MP Board Exam मार्च में हुईं थीं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

एमपी बोर्ड ने एक मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी और कक्षा 12वीं की परीक्षा दो मार्च, 2023 से पांच अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल करीब 20 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। हालांकि, कक्षा 12वीं में परीक्षा परिणाम एवं वरीयता सूची तीनों संकाय - कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए साथ ही जारी की जाएगी। एमपी बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

विज्ञापन

MP Board Result 2023: प्रत्येक श्रेणी के लिए भी टॉपर की घोषणा होगी

परिणामों के साथ, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के स्ट्रीम के अनुसार और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और लड़कों और लड़कियों में से प्रत्येक श्रेणी के लिए भी टॉपर का नाम घोषित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें