बेवजह के भटकाव से दूर रहें
लक्ष्य निर्धारित करें
जब आप किसी काम के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हैं, तो उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से मेहनत करते हैं। इसलिए प्रत्येक दिन के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और आपने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन्हें प्राथमिकता दें, ताकि आपको यह मूल्यांकन करने में आसानी हो कि आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है।
अपना नजरिया बदलें
काम से परेशान होने के बजाय अपना नजरिया बदलने का प्रयास करें। यदि आपको अपने काम में प्रेरणा बनाए रखने में परेशानी हो रही है, तो इसे अधिक आनंदपूर्ण बनाने के लिए खुद से पूछें कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है या मुझमें ऐसी क्या कमी है, जिसे मुझे सुधारना चाहिए। आप स्वयं अपनी कमियों को जानने के बाद उनमें बदलाव ला सकते हैं।
नए कौशल सीखें
काम में प्रेरणा पाने का एक और अन्य तरीका है, नए कौशल सीखना। नए कौशल सीखने से आप अपने कार्यस्थल पर तो प्रगति करेंगे ही, साथ ही आपका मनोबल भी बढ़ेगा। आप यह भी महसूस करेंगे, कि आप अपने कॅरिअर में कुछ अच्छा कर रहे हैं। इसलिए अपने काम को रोमांचक बनाने के लिए नए कौशल को सीखते रहें।