फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा से पहले मॉक ड्रिल आयोजित, चार मई को 22.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 03 May 2025 02:13 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET-UG Exam 2025: शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, नीट यूजी के अधिकांश परीक्षा केंद्र सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों में बनाए गए हैं, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू और व्यापक स्तर पर किया जा सके।
विज्ञापन
NEET UG Exam 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET-UG 2025: एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, 4 मई को होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को देशभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। 

विज्ञापन


यह परीक्षा 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर संपन्न होगी, जिसमें 22.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षा के दिन निगरानी की तीन स्तरीय व्यवस्था होगी- जिला, राज्य और केंद्र स्तर पर। इस बार अधिकांश परीक्षा केंद्र सरकारी और सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में बनाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: छह मई को होने वाली एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड    

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी संस्थानों में बने ज्यादातर परीक्षा केंद्र

इस वर्ष अधिकांश केंद्र सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों में स्थित हैं।

सूत्र ने कहा, "परीक्षा का सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इन अभ्यासों से मोबाइल सिग्नल जैमर की कार्यक्षमता, तलाशी के लिए पर्याप्त जनशक्ति की उपलब्धता और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं के संदर्भ में परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।"

अनुचित साधनों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई

मंत्रालय ने कहा है कि जो अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाएंगे। परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान या परीक्षा के बाद उनके खिलाफ अनुचित साधनों (यूएफएम) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और तदनुसार दंडित किया जाएगा।

सूत्र ने कहा, "दंड में एनटीए परीक्षा में बैठने से तीन साल तक का प्रतिबंध (गंभीरता के आधार पर) और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत आपराधिक और/या कानूनी कार्रवाई शामिल है।"

नीट में पेपर लीक सहित कथित अनियमितताओं के एक वर्ष बाद यह सख्त कदम उठाए गए हैं, जिससे परीक्षा की शुचिता संदेह के घेरे में आ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें