मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं (HSSLC) की परीक्षाएं इस वर्ष 18 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा पूरी होने के बाद अब छात्र बड़ी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि 5 मई 2025 को कार्यालय समय के दौरान मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषण की जाएगी।
रिजल्ट में क्या जानकारी होगी?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- प्रतिशत
- पास/फेल की स्थिति
- कम्पार्टमेंट (यदि कोई हो)
उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक
छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं।
पिछले वर्ष का प्रदर्शन
पिछले वर्ष मेघालय बोर्ड ने बेहतर रिजल्ट दर्ज किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 80.26% छात्र सफल हुए थे, जिसमें 1,935 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। वहीं साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन और भी अच्छा रहा, जहां 3,766 में से 3,210 छात्र पास हुए और कुल 85.24% का पास प्रतिशत दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि नियमित साइंस छात्रों का पास प्रतिशत सबसे अधिक 87.13% रहा, जो बोर्ड की सफलता दर को दर्शाता है।
रिजल्ट कहां देखें?
रिजल्ट भारी ट्रैफिक के चलते मुख्य वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में नीचे दी गई वैकल्पिक वेबसाइट्स पर भी छात्र परिणाम देख सकते हैं:
- https://www.mbose.in
- https://www.mboseresults.in
- https://www.megresults.nic.in