फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Expensive School Course: दुनिया का सबसे महंगा स्कूल कोर्स; 92 लाख से अधिक है एक महीने की फीस

Wed, 10 Sep 2025 05:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Expensive School Course: 1998 में एक ऐसा कोर्स शुरू किया था, जिसकी फीस 77,500 यूके पाउंड्स स्टर्लिंग थी। यह कीमत आज की भारतीय मुद्रा में करीब 92 लाख के बराबर है। इस कोर्स की अवधि एक महीने थी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Most Expensive Course: आज के दौर में जब महंगाई और शिक्षा की बढ़ती लागत आम परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। ट्यूशन फीस से लेकर स्टेशनरी तक पढ़ाई से जुड़े खर्च पहले से ही लाखों में पहुंच चुके हैं, ऐसे में एक ऐसा कोर्स भी है जिसकी फीस सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ivor Spencer का रिकॉर्ड-तोड़ कोर्स

लंदन के Ivor Spencer International Finishing School for Young Ladies and Gentlemen ने 1998 में एक ऐसा कोर्स शुरू किया था, जिसकी फीस 77,500 यूके पाउंड्स स्टर्लिंग थी। यह कीमत आज की भारतीय मुद्रा में करीब 92 लाख के बराबर है। इस कोर्स की अवधि एक महीने थी।

यह कोर्स पर्सनैलिटी, एटीक्वेट और सामाजिक कौशल निखारने के लिए डिजाइन किया गया था और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसे अब तक का सबसे महंगा स्कूल कोर्स माना गया है। 

कोर्स की अवधि के दौरान छात्र लंदन के बेहतरीन होटलों में से एक में ठहरते हैं, कॉनकॉर्ड में यात्रा करते हैं, बैले और ओपेरा में जाते हैं और प्रोटोकॉल, शिष्टाचार, भोजन, वाइन, पाककला, स्टाइल और मेकओवर की शिक्षा लेते हैं। छात्रों को सिखाया जाता है कि कैसे एक बेहतरीन मेजबान बनें, कर्मचारियों का प्रबंधन कैसे करें और अपने घर को शानदार तरीके से कैसे चलाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें