फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस IIM में लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने लिया एडमिशन, जानें क्या है कारण

Tue, 02 Jul 2019 01:04 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में प्रवेश के मामले में अब छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा हो रही है। ऐसा इस बार की प्रवेश प्रक्रिया में देखने जा रहा है। दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, संबलपुर (IIM-S) में शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कोर्स का पांचवां बैच शुरू हुआ है। इस बैच में अब तक कुल 98 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। इन 98 विद्यार्थियों में से 50 छात्राएं हैं। यानी 50 फीसदी से ज्यादा।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक महादेव जायसवाल ने कहा कि आईआईएम संबलपुर में दाखिला लेने वाली छात्राओं की संख्या देश के किसी भी आईआईएम की तुलना में सबसे ज्यादा है। इसके अहम कारण हैं - संस्थान और इसके विकास के बारे में लोगों तक सही जानकारी की पहुंच और अच्छे प्लेसमेंट रिकॉर्ड। 

लोगों को ऐसा लगता था कि आईआईएम संबलपुर जिस जगह स्थित है, वह उचित नहीं है। लेकिन हमने लगातार प्रयासों से लोगों तक इस बारे में सही जानकारी पहुंचाई। इतना ही नहीं, इस बार हमने छात्राओं को कट-ऑफ में छूट का भी निर्णय लिया। इस कारण भी हमारे यहां लड़कियों की संख्या बढ़ी है। जहां छात्रों के लिए कट-ऑफ 95 फीसदी रहे, वहीं छात्राओं के लिए यह 90 फीसदी रखा गया।
विज्ञापन


बता दें कि आईआईएम संबलपुर ने इस शैक्षणिक सत्र से पीएचडी प्रोग्राम की भी शुरुआत की है। इस बार यहां के पीएचडी प्रोग्राम में 4 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें