फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम सरकार ने लिया फैसला, अप्रैल में ही होगी 12वीं की परीक्षा

Thu, 16 Apr 2020 10:27 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mizoram government - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य के शिक्षा मंत्री लालचंदमा राल्ते ने बुधवार को कहा कि मिजोरम सरकार ने 22 अप्रैल से हाईस्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र (एचएसएसएलसी) और कक्षा-12वीं की परीक्षा फिर से शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण चल रही कक्षा -12 की परीक्षा अचानक स्थगित कर दी गई थी। परीक्षा 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक फिर से शुरू की जाएगी और राज्य भर के 84 केंद्रों में तीन शेष विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य जानकारी- 

  • श्री राल्ते ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए और छात्रों की सुविधा के लिए टेलीविजन पर आभासी कक्षाएं शुरू की हैं।
  • बता दें कि विज्ञान और गणित विषय में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए घर बैठ कक्षाएं सोमवार को शुरू की गईं और दूरदर्शन केंद्र आइजोल पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच प्रसारित की गईं।
  • इसके साथ ये जनकारी भी दी कि अगले सप्ताह से कक्षा -9 के छात्रों के लिए ऑनलाइन ट्यूटोरियल कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।
  • बता दें कि राल्ते ने छात्रों से अपने हाथों से नोटबुक और पेन के साथ अपने-अपने घरों से टीवी कक्षाओं में भाग लेने का आग्रह किया और YouTube पर अपलोड किए गए ऑनलाइन ट्यूटोरियल का उपयोग करने का भी अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, जल्द शुरू हों ऑनलाइन कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें