जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन दाखिले की आखिरी तारीख फिर बढ़ा दी है। देशभर में लॉकडाउन अवधि बढ़ने की वजह से जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन दाखिले की तारीख 4 मई तक के लिए बढ़ा दी है। जामिया यूनिवर्सिटी में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब चार मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि यह दूसरी बार है जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाया गया है।
इससे पहले पिछले महीने भी जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई गई थी। यूनिवर्सिटी ने पिछले महीने एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी थी और अब इसे आगे बढ़ाकर चार मई कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में लॉकडाउन की अवधि को 19 दिनों के लिए बढ़ाकर तीन मई तक जारी रखने की घोषणा की थी। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। बीएचयू ने भी लॉकडाउन अवधि बढ़ने की वजह से अप्रैल और मई में आयोजित होने वाले सभी एंट्रेंस एग्जाम को स्थगित कर दिए हैं।