मिजोरम सरकार ने एक बार फिर COVID-19 महामारी के कारण कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षाएं एक जुलाई को आयोजित होंगी। बता दें कि हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) की परीक्षाएं निम्न विषय- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में शेष विषयों के लिए 16 जून से आयोजित होने वाली थी। बता दें कि इससे पहवे परीक्षा को अप्रैल में स्थगित कर दिया गया था।
मुख्य जानकारी-
- मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके अनुसार, शेष कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अब 1 से 3 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी।
- अधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है क्योंकि सरकार ने 22 जून तक लॉकाडाउन लागू कर रखा है। लॉकडान के चलते लगभग 4,700 छात्र अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान में अपनी बोर्ड परीक्षा पूरी नहीं कर सके। क्योंकि लॉकडाउन के कारण मार्च में परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं।
- एमबीएसई ने पहले, 22 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण विभिन्न असुविधाओं का हवाला देते हुए छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया।
- केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं आयोजित न करने की अपील के बाद अधिकारियों ने इसे स्थगित कर दिया।
- बता दें कि अधिसूचना में कहा गया है कि कक्षा 10वीं के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षाएं भी 1 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।