गृह मंत्रालय (MHA - Ministry of Home Affairs) ने तीन महीने के लॉकडाउन के बाद के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। एमएचए जुलाई में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने का निर्णय लेगा। स्कूलों को जुलाई में फिर से खोला जाएगा या फिर नई तिथियों की जानकारी दी जाएगी, माता-पिता से परामर्श करने के बाद तय होगा। बता दें, ये आदेश स्कूलों, कॉलेजों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी है। हालांकि, MHA ने अपने पिछले आदेशों में, विभिन्न राज्य बोर्डों और CBSE को लंबित बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित करने की अनुमति दी थी।
आदेश में लिखा है- स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ परामर्श के बाद खोले जाएंगे। राज्य सरकारें और संघ शासित प्रदेश माता-पिता के साथ परामर्श ले सकते हैं। फीडबैक के आधार पर, इन संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय जुलाई 2020 में लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय स्कूलों को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देश और एसओपी तैयार करेगा।
माता-पिता कृपया ध्यान दें कि स्कूलों को फिर से खोलने की तारीख तय नहीं की गई है। यह जुलाई में तय किया जाएगा और प्रशासन और जनता की राय लेने बाद इसका फैसला लिया जाएगा।लॉकडाउन के लिए कन्टेनमेंट जोन में प्रतिबंध यथावत रहेगा। अन्य क्षेत्रों के लिए, लॉकडाउन का चरणबद्ध अंत 8 जून से धार्मिक स्थलों, होटलों, रेस्तरां आदि को फिर से खोलने की अनुमति के साथ शुरू होगा।