UP Board, Up Board Result 2020: प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई, अब बस परिणामों का इंतजार है। बता दें कि कॉपियों का मूल्यांकन काफी समय से चल रहा है। और अब तो कुछ जिलों में पूरा भी हो गया है। बता दें कि राजधानी में 19 मई हो शुरू हुआ यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को पूरा हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने मूल्यांकन को बढ़ावा देने के लिए जल्द बजट जारी कर दिया। महज 11 दिन में ही सारी कॉपियां चेक कर दी गईं।
99.06 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा-
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2020 की 99.06 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। परिषद ने 20 जून तक परिणाम जारी करने की कवायद शुरू की है। परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार तक 67 जिलों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। ऑरेंज जोन के बस्ती तथा रेड जोन के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली तथा वाराणसी में मूल्यांकन थोड़ा बकाया है। 281 में से 268 मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। 13 मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य अभी चल रहा है। शेष मूल्यांकन एक-दो दिन में पूर्ण हो जाने की संभावना है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वी और 12वीं कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10वीं और 12वीं की 90 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन करीब-करीब पूरा हो गया है। और वहीं अब यूपी बोर्ड अब 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम की तैयारी में पूरी तरह लग चुका है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की शेष बची कॉपियों का मूल्यांकन इस सप्ताह तक समाप्त हो जाएं की संभावना है। इन सबसे अनुमान लगया जा रहा है कि 10वी और 12वीं कक्षा के परिणाम जून के आखिरी सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट
https://results.amarujala.com/ है। बता दें कि हर साल सबसे पहले अमर उजाला की अंग्रेजी रिजल्ट वेबसाइट बोर्ड के परिणाम घोषित करती है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। वेबसाइट पर आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
UP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
UP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here