फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साल में दो बार होगी जेईई मेन और नीट की परीक्षा, एग्जाम दे चुके छात्र फिर कर सकते हैं आवेदन

Sun, 08 Jul 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में छात्रों को तनाव से दूर रखने के लिए जेईई मेन और नीट (यूजी) की परीक्षा साल में अब दो बार आयोजित कराई जाएगी। खास बात यह है कि छात्र पहली बार इन परीक्षाओं में मन मुताबिक दिन व समय का चुनाव कर सकेंगे। 
विज्ञापन


साथ ही जिन छात्रों ने 2018 में जेईई मेन और नीट (यूजी) की परीक्षा दी है, वे भी दोबारा परीक्षा में बैठ सकेंगे। उधर, छात्र जनवरी की परीक्षा के लिए 1 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 से 20 जनवरी के बीच होगी। 

रिजल्ट फरवरी के पहले हफ्ते में जारी होगा। दूसरी बार जेईई मेन की परीक्षा अप्रैल में होगी। इसके लिए फरवरी के दूसरे हफ्ते में छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 7 से 21 अप्रैल तक होगी। दोनों परीक्षाएं आठ सिटिंग में चार से पांच दिन चलेगी। अप्रैल में होने वाली परीक्षा का रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में आएगा।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक, जेईई मेन और नीट (यूजी) की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होने से छात्रों को तैयारी का मौका मिलेगा। परीक्षा में साइकोमेट्रिक विधि और मानक तकनीकी का इस्तेमाल कर आंकलन किया जाएगा। 
 

जो भी बेहतर रिजल्ट होगा उसे 2019 सत्र के दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी। पहली बार छात्र दिन व समय (आठ डिफरेंट सिटिंग) चुन सकेंगे। उक्त दोनों परीक्षा में जेईई मेन और नीट (यूजी) नियमों के तहत 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्र और 12वीं पासआउट छात्र बैठ सकते हैं।  

दाखिला फीस व पाठ्यक्रम में अभी बदलाव नहीं 
छात्र जेईई मेन और नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारी शुरू कर चुके हैं, इसलिए उक्त दोनों परीक्षा का पाठ्यक्रम और प्रश्न-पत्र के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिस प्रकार पहले पाठ्क्रम से प्रश्नपत्र आ रहे थे, वैसे ही आगामी परीक्षा में भी पूछे जाएंगे। इसके अलावा दाखिला परीक्षा की फीस में भी कोई बदलाव नहीं होगा।  

ऑनलाइन नहीं, कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा  
छात्रों की सुविधा और पेपर लीक से बचाने के लिए जेईई मेन और नीट(यूजी) परीक्षा कंप्यूटर पर ली जाएगी। इसका मतलब यह नहीं कि परीक्षा ऑनलाइन होगी। कंप्यूटर पर प्रश्नपत्र आएगा, जिसे छात्र को हल करना होगा।

ऑफलाइन मोड से परीक्षा देने वाले छात्रों की सुविधा के लिए शनिवार व रविवार को बाकायदा छात्रों को कंप्यूटर पर प्रैक्टिस करवायी जाएगी, जिसमें विशेषज्ञ छात्रों की मदद करेंगे। 
विज्ञापन

मुख्य बिंदु 
- यूजीसी नेट की परीक्षा दिसंबर, 2018 में आयोजित होगी। 1 से 30 सितंबर, 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 2 से 16 दिसंबर तक प्रतिदिन दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। परीक्षा शनिवार और रविवार को होगी। जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आएगा।

- नीट (यूजी) की परीक्षा फरवरी में होगी, जिसके लिए 1 से 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 3 से 17 फरवरी तक होगी। परीक्षा आठ सीटिंग में होगी यानी चार से पांच दिन तक चलेगी। इसमें छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा काच दिन चुन सकेगा। रिजल्ट मार्च के पहले हफ्ते में जारी होगा।

- नीट (यूजी) की मई में दूसरी बार आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए मार्च के दूसरे हफ्ते में आवेदन करना होगा। परीक्षा 12 से 26 मई तक आयोजित होगी। परीक्षा आठ सीटिंग में होगी यानी चार से पांच दिन तक चलेगी। इसमें भी छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा काच दिन चुन सकेगा। रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में जारी होगा।

- सीमैट और जीपेट की परीक्षा जनवरी में हागी। 22 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 27 जनवरी को परीक्षा होगी। रिजल्ट फरवरी के पहले हफ्ते में आएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें