फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET Round 2 Allotment Result 2021: आज जारी किए जाएंगे एमएचटी सीईटी 2021 सीट आवंटन राउंड 2 के परिणाम, ऐसे चेक करें

Fri, 17 Dec 2021 04:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET Round 2 Allotment Result 2021:उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके एमएचटी सीईटी सीट आवंटन 2021 परिणाम डाउनलोड करने में सक्षम होंगे। एमएचटी सीईटी 2021 सीट आवंटन च्वॉइस फिलिंग और सीटों की उपलब्धता के आधार पर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से आज शुक्रवार, 17  दिसंबर, 2021 को एमएचटी सीईटी 2021 सीट आवंटन राउंड 2 परिणामों की घोषणा की जाएगी। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आवेदन किया है। वह परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट  cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। 

विज्ञापन


उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके एमएचटी सीईटी सीट आवंटन 2021 परिणाम डाउनलोड करने में सक्षम होंगे। एमएचटी सीईटी 2021 सीट आवंटन च्वॉइस फिलिंग और सीटों की उपलब्धता के आधार पर तैयार किया जाता है। एमएचटी सीईटी 2021 पसंद भरने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्र सीट आवंटन के लिए पात्र हैं।

जो भी उम्मीदवार राउंड  2 सीट आवंटन सूची में जगह प्राप्त करेंगे, उन्हें सीटों का आवंटन 18 से 21 दिसंबर 2021 तक दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को उन्हें आवंटित किए गए संस्थानों में अपने सभी दस्तावेजों के साथ प्रवेश को इन्हीं तारीख को शाम 5 बजे तक कंफर्म कराना होगा। 
विज्ञापन


अंतिम है दूसरे राउंड के परिणाम
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने बताया कि जिन उम्मीदवारों को पहले सीट आवंटित हो गई है या उन्हें दूसरें राउंड में अच्छा आवंटन मिल गया है या पहले की ही सीट मिली है, उनके लिए यह सूची अंटिम है। ऐसे उम्मीदवार अपना प्रवेश पूर्ण करने के लिए समय पर संस्थान में पहुंच जाए। सेल ने आगे बताया कि अगर दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद भी कोई सीट रिक्त रह जाती है तो प्रवेश के लिए अगले राउंड का आयोजन संबंधित संस्थान द्वारा किया जाएगा।  संस्थान द्वारा रिक्त सीटों के बारे में सूचना उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित करवाए जाएंगे। इसके बाद संस्थान मेरिट सूची को जारी करेंगे और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


एमएचटी सीईटी 2021 राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा निर्देशों का पालन कर के परिणाम देख सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले एमएचटी सीईटी 2021 की आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org पर जाएं।
2. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे “एमएचटी सीईटी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2021” के लिंक पर क्लिक करें।
3. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
4 आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. इसे डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें