फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET MBA 2020: प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट जारी, 04 जनवरी तक ही दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Sun, 03 Jan 2021 04:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

MHT CET 2020: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET) ने एमबीए (MBA) पाठ्यक्रम के लिए प्रोविजिनल मेरिट सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी प्रोविजिनल मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org है। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि उम्मीदवार 04 जनवरी शाम 5 बजे तक ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। एमएएच एमबीए काउंसलिंग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद 8 से 10 जनवरी तक राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अपने विकल्प फॉर्म जमा करने और पुष्टि करने की अनुमति होगी। 

MHT CET MBA 2020 Merit List: ऐसे करें डाउनलोड - 

विज्ञापन

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  cetcell.mahacet.org पर जाएं।
स्टेप 2- MBA/MMS under post-graduation courses से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
स्टेप 5- उसे डाउनलोड करें और अपना नाम और रोल नंबर ढूंढें।

MHT CET MBA 2020 Merit List: डायरेक्ट लिंक (महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के लिए)
विज्ञापन

MHT CET MBA 2020 Merit List: डायरेक्ट लिंक (ऑल इंडिया उम्मीदवारों के लिए)

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें