फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Model Paper: बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं कक्षा के मॉडल पेपर, करें डाउनलोड

Sun, 03 Jan 2021 09:48 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BSEB Model Paper
विज्ञापन

BSEB Model Paper: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड की कक्षा12वीं और 10वीं के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से जारी मॉडल पेपर को छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। बिहार बोर्ड ने अभी तक 4 विषयों के मॉडल पेपर अपलोड किए हैं। इन मॉडल पेपर के जरिए छात्र बोर्ड की ओर से बदले गए प्रश्न पत्र पैटर्न को आसानी से समझ सकेंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह मॉडल पेपर को अच्छी तरह से पढ़ और समझ लें।

Bihar Board Examinations 2021: जानिए पेपर का रिवाइज्ड पैर्टन-

  • जारी किए गए प्रश्न पत्र पेपर पैटर्न में बोर्ड की ओर से एक बड़ा बदलाव किया गया है । मॉडल प्रश्नपत्रों के अनुसार, छात्रों के पास अब प्रश्न पत्र में 50 प्रतिशत विकल्प होंगे।
  • छात्रों को 100 ऑब्जेक्टिव सवालों को हल करना होगा। यह सभी 1 नंबर के होंगे। इन प्रश्नों का उत्तर छात्रों को ओएमआर शीट पर भरना होगा। इनमें से, छात्रों को कुल 50 प्रश्न हल करने होंगे।
  • इसके अलावा छात्रों से 30 शॉर्ट आंसर टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनमें से कुल 15 प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा। यह सभी 2 अंकों के होंगे। इसके अलावा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को पूछा जाएगा। जिनमें से छात्रों को कुल 4 प्रश्न हल करने होंगे।

कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए बिहार में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब बिहार बोर्ड ने ऐलान किया है कि बोर्ड एग्जाम 1 फरवरी, 2021 से 17 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किए जाएंगे। बिहार में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2021 को समाप्त होंगी।

विज्ञापन


BSEB Matric Model Paper (भोजपुरी)
BSEB Matric Model Paper (सामाजिक विज्ञान)
विज्ञापन

BSEB Inter Model Paper (केमिस्ट्री)
BSEB Matric Model (कॉमर्स)

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें