MHT CET MBA Admission 2020: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए/एमएमएस दाखिले 2020 के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। एमबीए/एमएमएस दाखिले के लिए संशोधित शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, एमबीए/एमएमएस दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 25 दिसंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी एमएएच एमबीए, एमएमएस दाखिले के लिए अपनी शिकायतें 29 व दिसंबर को दर्ज करा सकते हैं।
स्क्रूटनी सेंटर पर ऑनलाइन ई-वेरिफिकेशन ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेजों के सत्यापन की सुविधा 24 जनवरी 2021 शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। ध्यान रहे कि 25 दिसंबर के बाद नॉन सीएपी सीट के लिए ही एप्लीकेशन रजिस्टर्ड होंगे। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 28 दिसंबर को आएगी जबकि, फाइनल मेरिट लिस्ट 31 दिसंबर को जारी होगी।