MHT CET Law Counselling 2020: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी ( MHT CET) लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स के लिए लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है। अभ्यर्थी महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फाइनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
LLB 5 साल के कोर्स के लिए MHT CET लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जनवरी को ही जारी कर दी गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा पहली सीट आवंटन सूची 29 जनवरी यानी कि कल जारी की जाएगी। राज्य स्तरीय सीटों में विभिन्न प्रकार के उम्मीदवारों के लिए सीटों के आवंटन का प्रतिशत अनुसूची में निर्दिष्ट सरकार की नीति के अनुसार होगा। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया है, वे अंतिम मेरिट सूची देख सकते हैं।
ऐसे देखें MHT CET लॉ काउंसलिंग 2020 फाइनल मेरिट लिस्ट
-सबसे पहले MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको 5 वर्षीय एलएलबी मेरिट लिस्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना लॉग इन विवरण डालना होगा।
-जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज कर लॉग इन होंगे आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं। आपको बता दें कि अंतिम मेरिट सूची में कुल 10,259 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें से 7633 महाराष्ट्र राज्य के उम्मीदवार हैं। जबकि, 1385 अन्य सूूबों के उम्मीदवार हैं।