फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET Answer Key 2020: आज जारी होगी उत्तर कुंजी, 12 नवंबर तक कर सकेंगे आपत्ति दर्ज

Tue, 10 Nov 2020 10:28 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MHT CET Answer Key 2020
विज्ञापन

MHT CET Answer Key 2020: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल 10 नवंबर को एमएचटी सीईटी ( MHT CET 2020) परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आंसर की जारी करेगी। इस संबंध में महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। उत्तर कुंजी के जारी होते ही उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Crack NEET 2021: जानिए, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया और योग्यता की पूरी जानकारी 
विज्ञापन



12 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
MHT CET 2020 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार 12 नवंबर तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा। आधिकारिक अधिसूचना में  बताया गया है कि सूबे की सीईटी सेल 28 नवंबर या इससे पहले MHT CET 2020 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Allahabad University Result 2020: लॉ प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें


ऐसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी 
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org है। 
-यहां होम पेज पर आपको आंसर की का लिंक मिलेगा।  
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी भरनी होगी। 
- इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें