फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2024: महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज आखिरी दिन, ये रहा सीधा लिंक

Fri, 24 May 2024 12:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 2024: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। इस उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल आज तक का समय है। नीचे बताए स्टेप्स से आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए उपलब्ध विंडो बंद करने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cetcel.mahacet.org.) पर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है तो उसे आज तक दर्ज कराया जा सकता है।

विज्ञापन

इतना है चुनौती शुल्क

आपको बता दें कि अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करना होगा। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए शुल्क 1,000 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित  है। उम्मीदवार इस शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। आपत्तियां सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी में बदलाव कर उसे संशोधित किया जाएगा। उसके बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एमएचटी सीईटी 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा।

उत्तर कुंजी के माध्यम से कर सकेंगे अंकों को गणना

एमएचटी सीईटी अंतरिम कुंजी के माध्यम से, उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एमएचटी सीईटी हॉल टिकट 2024 में उल्लेखित क्रेडेंशियल्स  महाराष्ट्र सीईटी रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 
विज्ञापन

MHT CET 2024: उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cetcel.mahacet.org.) पर जाएं।
  • उसके बाद उम्मीदवार पंजीकरण पोर्टल पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • अब, पीसीबी उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • आपत्ति उठाने के लिए प्रश्न को चुने और आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें