फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBOSE Meghalaya Result 2024: मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं- 12वीं के नजीते जारी; 12वीं में 79.76% छात्र हुए पास

Fri, 24 May 2024 12:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MBOSE Meghalaya Result 2024: मेघालय बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए है। इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 28,082 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 27,374 उपस्थित हुए। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। 
विज्ञापन
MBOSE Meghalaya Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MBOSE Meghalaya Result 2024: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज 24 मई, 2024 को एमबीओएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एमबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट- MBOSE at mbose.in. के माध्यम से अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन


कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जांचने के लिए लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

कक्षा 12वीं में 21,833 छात्रों ने परीक्षा पास
इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 28,082 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 27,374 उपस्थित हुए। 21,833 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 2,000 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 6,759 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में और 11,709 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड ने 282 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा है जबकि 1,083 को सुधार की जरूरत है।

लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन
सभी श्रेणियों में छात्राओं ने पुरुष अभ्यर्थियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष सामान्य वर्ग में 73.15% लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 56.01% रहा।

खासी हिल्स जिलों में चमका
इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.32% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिलों में चमका। हालांकि, साउथ गारो हिल्स के केवल 56.30% छात्र ही सफल घोषित किये गये हैं।

रैंक नाम अंक
1 मेनांगमनख्रा खारकोंगोर, गौरव भराली 468
2 तनीषा दास 451
3 सालसेंग मराक 450
4 नाज बशर 431
5 हमेखरावबोक खारशींग 429
6 जॉन वियाननी लिंग्दोह 427
7 फ्रेड्रिक ग्वेनेथ रिंग्ख्लेम 426
8 रिमिका एस्तेर डखार, किरमेनलांग नोंग्रम, पिनभाशिशा नोंगब्री 425
9 जेफानिया बनफिरलंग नोंगबरी, रिसालनाकी लालू, एमिहेसाकिरु एल थुबरू, स्नेहा घोष 423
10 मोन्किनजेलिन सिनग्कोन 422
विज्ञापन

कैसे जांचें रिजल्ट? 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mbose.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • परिणाम उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • रिजल्ट देखने के बाद छात्र उसे डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • साथ ही, वे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें