इतना है चुनौती शुल्क
आपको बता दें कि अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करना होगा। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए शुल्क 1,000 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित है। उम्मीदवार इस शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। आपत्तियां सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी में बदलाव कर उसे संशोधित किया जाएगा। उसके बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एमएचटी सीईटी 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा।
उत्तर कुंजी के माध्यम से कर सकेंगे अंकों को गणना
एमएचटी सीईटी अंतरिम कुंजी के माध्यम से, उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एमएचटी सीईटी हॉल टिकट 2024 में उल्लेखित क्रेडेंशियल्स महाराष्ट्र सीईटी रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।