फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा स्थगित, अभ्यर्थियों के लिए जारी हुआ ये नोटिस

Fri, 01 May 2020 08:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर
विज्ञापन
HPSSC JBT Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। महाराष्ट्र सीईटी सेल ने इसे लेकर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जारी किया गया है। सीईटी सेल का कहना है कि अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर वायरल होने वाली किसी भी फेक न्यूज और अफवाह पर ध्यान न दें। इस परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की सूचना और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें। परीक्षा को लेकर जो भी नई तारीख जारी होगी उसे आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। इस नोटिस में कहा गया है कि जो भी अभ्यर्थी एमएचटी सीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो किसी भी तरह के अफवाह पर भरोसा न करें।

विज्ञापन

 

किसी भी नई सूचना की सत्यता के लिए आधिकारिक वेबसाइट  www.mahacet.org विजिट करें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट नियमित तौर पर चेक करते रहें। यह परीक्षा 10 मई और 11 मई को आयोजित होनी थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। हालांकि अभी परीक्षा के आगामी तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इस परीक्षा के बारे में जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। देशभर में अब तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें