फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएच सेट 2026: तीसरी बार टली परीक्षा, 27 सितंबर को नहीं होगी, फिर मिली नई तारीख, नोट करें शेड्यूल

Mon, 14 Sep 2026 01:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MH SET 2026 Postponed: एमएच सेट की परीक्षा एक बार फिर टाल दी गई है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय अब 25 अक्तूबर को परीक्षा कराएगा। इससे पहले परीक्षा की तारीख 26 जुलाई, 6 सितंबर और 27 सितंबर तय की गई थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MH SET 2026 Postponed: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (एमएच सेट) की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने 41वीं महाराष्ट्र राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा की नई तारीख 25 अक्तूबर 2026 तय की है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अब परीक्षा की तारीख 25 अक्तूबर दर्ज है।

विज्ञापन


यह परीक्षा महाराष्ट्र और गोवा के विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। हालांकि, परीक्षा पास करने मात्र से नौकरी मिलने की गारंटी नहीं होती। एसपीपीयू के अनुसार नियुक्ति संबंधित विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और सरकारी नियमों के तहत होती है।

पहले कब-कब बदली गई परीक्षा की तारीख?

एमएच सेट 2026 की परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी। इसके बाद परीक्षा की तारीख बदलकर 6 सितंबर की गई और फिर 27 सितंबर 2026 तय की गई। अब एक बार फिर बदलाव करते हुए परीक्षा 25 अक्तूबर 2026 को कराने का निर्णय लिया गया है।
 
परीक्षा की स्थिति तारीख
पहली निर्धारित तारीख 26 जुलाई 2026
पहली बार स्थगित होने के बाद 6 सितंबर 2026
दूसरी बार बदलाव के बाद 27 सितंबर 2026
नई निर्धारित तारीख 25 अक्तूबर 2026
 

क्यों टाली गई एमएच सेट परीक्षा?

  • विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा की तारीख में बदलाव के पीछे संघ लोक सेवा आयोग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कार्यक्रम का हवाला दिया गया है।
  • इसके अलावा अनंत चतुर्दशी के कारण भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में होने वाली व्यावहारिक दिक्कतों का उल्लेख किया गया।
  • अनंत चतुर्दशी इस वर्ष 21 सितंबर को है। अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा की तारीख को लेकर मिले अनुरोधों को भी निर्णय में ध्यान में रखा गया।

अब 25 अक्तूबर को ही होगी परीक्षा?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर एमएच सेट की परीक्षा की तारीख 25 अक्तूबर 2026 दर्ज है।
  • महत्वपूर्ण तिथियों की सूची में भी यही तारीख दी गई है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार प्रवेश पत्र 15 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजे से उपलब्ध कराया जाना है।
  • अभ्यर्थियों को इसे वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर बनने के लिए होती है एमएच सेट

एमएच सेट महाराष्ट्र और गोवा के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली परीक्षा है। एसपीपीयू को महाराष्ट्र और गोवा के लिए राज्य एजेंसी के रूप में यह परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी मिली है।

इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी संबंधित नियमों के अनुसार सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं। एसपीपीयू स्पष्ट करता है कि सेट उत्तीर्ण करना नियुक्ति की गारंटी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें