MH SET 2026 Postponed: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (एमएच सेट) की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने 41वीं महाराष्ट्र राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा की नई तारीख 25 अक्तूबर 2026 तय की है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अब परीक्षा की तारीख 25 अक्तूबर दर्ज है।
यह परीक्षा महाराष्ट्र और गोवा के विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। हालांकि, परीक्षा पास करने मात्र से नौकरी मिलने की गारंटी नहीं होती। एसपीपीयू के अनुसार नियुक्ति संबंधित विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और सरकारी नियमों के तहत होती है।