तीन पालियों में होगी परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 2023-24 15 जुलाई से 19 जुलाई, 2023 तक आयोजित होने वाली है। एमजीकेवीपी प्रवेश परीक्षा 2023-24 तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली 12 से 02 बजे तक और तीसरी पाली 03 से 05 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यूजी और पीजी दोनों परीक्षाओं के लिए कुल समय अवधि दो घंटे है।
15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा
बीसीए, बीएफए, बीएमस, बीएससी एजी, एमए (पत्रकारिता और मास कॉम), एमएमस, पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, पीजीडीसीए के लिए एमजीकेवीपी प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को पहली पाली में आयोजित की जाएगी, जबकि बीए, बीपीएड, एमएफए (एप्लाइड आर्ट्स) के लिए प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को पहली पाली में आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई को दूसरी पाली में एमएफए (पेंटिंग) की परीक्षा होगी।
यूजी-पीजी प्रवेश शुल्क
स्नातक प्रवेश के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 650 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पीजी में एडमिशन लेने के लिए 850 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं स्नातक में प्रवेश के लिए एसटी/एससी श्रेणी के उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क, पीजी प्रवेश के लिए 750 रुपये का शुल्क देना होगा।