Meghalaya MBOSE SSLC result 2020: मेघालय बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MBOSE) 20 जुलाई को दसवीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 20 जुलाई सोमवार सुबह दस बजे के बाद दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा नियंत्रक टी आर लालू ने इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते इस साल दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है। हालांकि, लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही दसवीं कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो गई थी। पिछले साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मई को जारी किया था। इस साल 51,334 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं जिनमें से 28,412 छात्राएं और 22,922 छात्र हैं।
इसे भी पढ़ें-IIT-JEE/NEE परीक्षा 2020: 10 नंबर के अंतर से छूट जाते हैं अच्छे कॉलेज, जानिए कैसे?
आधिकारिक वेबसाइट
mbose.in
कैसे चेक करें दसवीं कक्षा का रिजल्ट?
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in है।
-रिजल्ट जारी होने के बाद यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना सारा विवरण डालना है।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-विद्यार्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
-ध्यान रहे कि आपका रिजल्ट तभी खुलेगा जब लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में प्रवेश आरंभ, जानिए कैसे करना है आवेदन?
इससे पहले हाल ही में बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए हैं। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 81.93 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। इस साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। महिमा सिन्हा ने 85.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 67.8 है। जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 79.19 फीसदी रहा है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 76. 56 फीसदी रहा था। नीलम कुमारी ने टॉप किया था। नीलम ने 96.16 फीसदी अंकों के साथ 600 में से कुल 577 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। जबकि, दूसरे स्थान पर 565 अंकों के साथ दरिला अकोर खरमॉफलांग और तीसरे स्थान पर 563 अंक के साथ लुईगी डलियां पासवेथ रही थी।