फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Board Exam: चुनावों के कारण मेघालय बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा तिथियां संशोधित, नोट करें नई तारीख

Sat, 21 Dec 2024 01:25 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Meghalaya Board SSLC, HSSLC Exam Dates 2025 Revised: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 21 फरवरी, को होने वाले जिला परिषद चुनावों के कारण माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षाओं के कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में पुनर्निर्धारण किया है। एसएसएलसी के लिए गणित/विशेष गणित विषयों की परीक्षा, जो पहले 21 फरवरी के लिए निर्धारित थी, अब 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Meghalaya Board Exams 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meghalaya Board Exam 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीखों में बदलाव किया है। राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर कुछ विषयों के लिए एमबीओएसई एसएसएलसी, एचएसएसएलसी बोर्ड परीक्षा तिथियों 2025 को संशोधित किया गया है।

विज्ञापन


मेघालय राज्य सरकार ने घोषणा की है कि खासी हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (KHADC) और जैतिया हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (JHADC) के चुनाव 21 फरवरी से होंगे और मतगणना 24 फरवरी से शुरू होगी। 

एमबीओएसई एसएसएलसी, एचएसएसएलसी बोर्ड परीक्षा रूटीन 2025 के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली थीं। हालांकि, चुनावों के कारण 4 से अधिक विषयों की परीक्षा तिथियों को संशोधित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की नई तिथियां

एमबीओएसई एसएसएलसी कक्षा 10वीं की गणित और विशेष गणित की वार्षिक परीक्षा पहले 21 फरवरी को आयोजित होने वाली थी, हालांकि अब इसे 25 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
  
संशोधित कैलेंडर के अनुसार, एमबीओएसई एचएसएसएलसी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए भौतिकी, समाजशास्त्र और व्यावसायिक विषय अब फरवरी के बजाय मार्च में आयोजित किए जाएंगे। मेघालय बोर्ड कक्षा 12 भौतिकी परीक्षा 6 मार्च को, समाजशास्त्र 18 मार्च को और व्यावसायिक विषय 19 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। व्यावसायिक विषयों में मुर्गी पालन, कंप्यूटर तकनीक शामिल हैं।
 
परीक्षा विषय संशोधित तिथि पिछली तारीख
एसएसएलसी गणित/विशेष गणित 25 फरवरी, 2025 21 फरवरी, 2025
एसएसएलसी भौतिक विज्ञान 6 मार्च, 2025 24 फरवरी, 2025
एचएसएसएलसी समाज शास्त्र 18 मार्च, 2025 24 फरवरी, 2025
एचएसएसएलसी व्यावसायिक विषय/पोल्ट्री फार्मिंग-IV/कम्प्यूटर तकनीक-IVI 19 मार्च, 2025 21 फरवरी, 2025
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें