फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस में बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक, एमए अंग्रेजी रेगुलर, प्राइवेट का सिलेबस हुआ एक

Tue, 09 Jul 2019 10:27 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में सोमवार को अंग्रेजी विषय की बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक में बीए और एमए अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया। एमए अंग्रेजी रेग्युलर एवं प्राइवेट के सिलेबस को अब एक सा बनाया गया है। सेमेस्टर सिस्टम से एमए अंग्रेजी करने वाले एवं प्राइवेट एमए अंग्रेजी करने वाले छात्र दोनों वर्षों में एक सा पाठ्यक्रम पढ़ेंगे।

विज्ञापन


एमए का दो वर्ष का पूर्णांक अब 15 सौ अंकों का होगा। पहले यह पूर्णांक 2000 अंक था। वायवा चार में से एक कर दिया गया है। यह एमए थर्ड सेमेस्टर में होगा। वायवा में 50 नंबर की अंग्रेजी ग्रामर भी लिखित में होगी। 50 नंबर में स्पोकन इंग्लिश की क्षमता की जांच होगी। सिलेबस में यूजीसी की नेट परीक्षा का ध्यान रखते नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। एमए अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में लिंगवेस्टिम एव फोनोटिक्स के अलावा लिटरेरी थ्योरी लेंग्वेज टीचिंग ट्रांसलेशन स्ट्डीज रिसर्च मैथोडॉलेजी जैसे पेपर को प्राथमिकता दी गई है। बीए पाठ्यक्रम में भी अंग्रेजी ग्रामर व लिंगविस्टक स्टडी पर छात्रों को पढ़ाई करनी होगी। नया सिलेबस इसी सत्र से शुरू हो जाएगा। बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक में डीन ऑफ आर्ट्स फैकल्टी डॉ. योगेंद्र सिंह, प्रो. मनोरमा त्रिखा, डॉ. नीरज गुप्ता, प्रो. प्रतिभा त्यागी, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. वीसी पांडे, डॉ. अमिता अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें