कहते हैं, ‘सफलता तभी मिलती है जब आपके सपने डर से बड़े होते हैं।’ कुछ ऐसे बड़े सपने शुभांकर राय के थे, जिन्होंने डर को दूर करके अपनी किस्मत की लकीरों को खुद लिखा और आज एक कामयाब शख्सियत हैं। वर्तमान में शुभांकर सिंगापुर स्थित Google के Asia Pacific Pte. Ltd.यानी APAC में प्रोडक्ट हेड के पद पर कार्यरत हैं। अपने शुरुआती करियर के दौरान वह कई छोटी - बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने वाली कंपनी Snapdeal में बतौर ऑनलाइन मार्केटिंग एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं। उनके पास कुल 10 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। ऐसे में युवाओं के पास ऑनलाइन सेक्टर या ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े सवालों का जवाब जानने का सुनहरा मौका है। क्योंकि शुभांकर राय एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लर्निंग प्लेटफार्म सफलता डॉट कॉम के खास सेशन Safalta Talks में 24 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इस सेशन में डिजिटल दुनिया से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारियों व नई स्किल्स को सीखने का सुनहरा अवसर है।
कहां से की है पढ़ाई
दुनिया के जानी - मानी कंपनी गूगल में कार्य करने वाले शुभांकर राय ने मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से B Tech की डिग्री पूरी की है। साथ ही उन्होंने IIM रांची से एमबीए भी किया हुआ है।
कैसे देखें पूरा शो
सफलता डॉट कॉम के इस खास शो को देखने के लिए तुरंत यूट्यूब पर जाकर सफलता टॉक चैनल को सबस्क्राइब करें या इस Google APAC Head Talk वाले लिंक पर अभी क्लिक करें।
आप भी पूरे कर सकते हैं अपने सपने
अगर आप भी शुभांकर राय की तरह अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं या डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको इस सेशन को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए। इसके लिए आपको अपने फोन पर Safalta App डाउनलोड कर लेना चाहिए।