छात्रों को एमसीसी की ओर से काउंसलिंग के पहले राउंड के तहत मेडिकल कॉलेजों में सीट अलॉट किए जाएंगे। एमसीसी की ओर से जारी किए जाने वाले मेरिट सूची में छात्रों के नाम और संबंधित कॉलेज की सीट के बारे में जानकारी दी जाएगी।
NEET PG Counselling Round 1: 28 तक करना होगा रिपोर्ट
जिन छात्रों को एमसीसी की ओर से जारी की जा रही मेरिट सूची में स्थान प्राप्त होगा, उन्हें अगली प्रक्रिया के लिए 28 जनवरी, 2022 तक अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एमसीसी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित छात्रों को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कोरोना संक्रमण का ध्यान रखते हुए संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना है।
NEET PG Counselling Round 1: कैसे चेक कर सकेंगे मेरिट सूची
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के मेरिट सूची को चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले छात्र एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे PG Medical Counselling के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां दिखाई दे रहे NEET PG 2021 Seat Allotment Results के लिंक पर क्लिक करें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर आदि को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति को चेक करें।
7. अगर सूची में आपका नाम है तो अपने निजी अलॉटमेंट पत्र को डाउनलोड कर लें।
8. आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।