फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCC NEET UG Counselling 2025: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 का शेड्यूल जारी, 29 सितंबर से करें पंजीकरण

Mon, 22 Sep 2025 09:27 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Round 3 Schedule: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी और 5 अक्तूबर तक चलेगी। यहां देखें पूरा शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज।
विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling 2025 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से mcc.nic.in पर शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 5 अक्तूबर 2025 तय की गई है।
विज्ञापन


एमसीसी द्वारा आयोजित नीट काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। इसमें 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के अलावा डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालय, ईएसआईसी/एएफएमसी, एम्स, जिपमर, BHU, DU और AMU की 100% सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।

MCC NEET UG Counselling 2025 Round 3 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधि तिथियां
संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 27–28 सितंबर 2025
पंजीकरण और शुल्क भुगतान 29 सितंबर- 5 अक्तूबर 2025
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 30 सितंबर - 5 अक्तूबर 2025 (भुगतान 5 अक्तूबर को शाम 3 बजे/रात 11:55 बजे तक)
सीट आवंटन परिणाम 8 अक्तूबर 2025
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 9-17 अक्तूबर 2025
दस्तावेज सत्यापन 20-25 अक्तूबर 2025
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • NEET UG एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति/दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

ऐसे पूरी करें पंजीकरण प्रक्रिया 

उम्मीदवार MCC NEET UG Counselling 2025 राउंड 3 पंजीकरण के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "UG Medical" टैब पर क्लिक करें।
  • अब "NEET Counselling 2025 Round 3 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • पंजीकरण फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें