NEET PG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अखिल भारतीय कोटा के लिए नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के तीसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी mcc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, NEET PG काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें।
अब 'नीट पीजी 2023 सीट आवंटन परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
आपका नीट पीजी काउंसलिंग 2023 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अपना परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।