NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ( MCC) ने गुरुवार 10 नवंबर सुबह 11 बजे नीट पीजी मॉप अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की समय सीमा को समाप्त कर दिया है। उम्मीदवारों को आज रात 11:55 बजे तक चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद 10 नवंबर को दोपहर तीन बजे से चॉइस लॉकिंग शुरू हो जाएगी और रात 11:55 बजे तक चलेगी। बता दें कि पहले एनईईटी पीजी 2022 मॉप-अप राउंड आवंटन के परिणाम नौ नवंबर को जारी किए जाने थे। हालांकि, एमसीसी ने हाल ही में शेड्यूल को संशोधित किया और अब पंजीकरण 10 नवंबर 2022 को सुबह 11 बजे समाप्त किया गया।