MBSE HSSLC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 12वीं के रिजल्ट आज जारी करने वाला है। परिणाम जारी होने के बाद जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर अपने स्कोर चेक कर पाएंगे।
इस वर्ष, यह परीक्षा 21 फरवरी से लेकर 19 मार्च के बीच में आयोजित की गई थी। छात्रों को अपने स्कोर को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परीक्षा 2024 में प्रत्येक विषय मे न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।