फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBSE HSLC Results 2023 Out: मिजोरम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, नतीजे ऐसे करें चेक

Thu, 11 May 2023 01:27 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MBSE HSLC Board Result 2023: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने एमबीएसई एचएसएलसी  2023 का रिजल्ट आज यानी 11 मई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
MBSE HSLC Board Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MBSE HSLC Board Result 2023 Out: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने एमबीएसई एचएसएलसी  2023 का रिजल्ट आज यानी 11 मई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जारी कर दिया है। मिजोरम बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एमबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2023 ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए, छात्रों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। 

विज्ञापन

मिजोरम बोर्ड ने मार्च में एमबीएसई 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी। राज्य में लगभग 18 हजार उम्मीदवार एचएसएलसी परीक्षा में शामिल हुए थे।ग्रेस मार्क्स मानदंड के अनुसार, बोर्ड छात्रों को पास करने के लिए एक विषय के लिए 2 अंक मिलेगा। किसी भी छात्र को परीक्षा पास करने के लिए एक विषय की पूरक परीक्षा में 4 अंक दिए जाएंगे और यदि कोई छात्र एक विषय में फेल हो जाता है तो उसे 12 तक के ग्रेस अंक दिए जाएंगे। छात्रों को मिजोरम 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक लाना होगा।

छात्र-छात्राएं  MBSE10 और रोल नंबर> लिखकर 5676750 पर एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। 2022 में, एचएसएलसी परिणाम 17 मई को घोषित किए गए थे। एमबीएसई, एचएसएलसी परीक्षा के लिए कुल 18357 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और 17417 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 70.64 प्रतिशत के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ कुल 12304 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

MBSE HSLC रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एमबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।

  •  मिजोरम एमबीएसई एचएसएलसी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • अब रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें और विवरण जमा करें।

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

  • एमबीएसई एचएसएलसी रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें