फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 03 Jun 2021 03:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
  • दसवीं की परीक्षा 1 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल के बीच हुई थी।
विज्ञापन
मिजोरम बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमबीएसई) ने मिजोरम एचएसएलसी परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट गुरुवार दोपहर को जारी किया गया है। दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in है। मिजोरम बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल में किया था। कोरोना वायरस के दौरान ही 1 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक दसवीं कक्षा की परीक्षाएं संपन्न हुई थी। जबकि, दूसरी कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल के बीच हुई थी। परीक्षाओं के सफल आयोजन के बाद बोर्ड ने अब दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनवीएस: मिजोरम, नागालैंड और मेघालय के लिए छठी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित
विज्ञापन



अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए दसवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसे देखें मिजोरम बोर्ड की दसवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा की परीक्षा का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको रोल नंबर और अन्य जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना रोल नंबर डालेंगे आपका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

अभ्यर्थी एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को MBSE10रोल नंबर> टाइप कर 5676750 पर भेजना होगा। इसके बाद उनको उनका रिजल्ट पता चल जाएगा। अभ्यर्थियों को एसएमएस के जरिए रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Exam Cancelled: यूपी बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, सीएम ने कहा- बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
 

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें