MBSE HSLC, HSSLC Exam Routine 2026: मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MBSE) ने वर्ष 2026 के लिए एचएसएलसी (कक्षा 10) और एचएसएसएलसी (कक्षा 12) परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। जो विद्यार्थी एमबीएसई एचएसएलसी और एचएसएसएलसी परीक्षा 2026 में सम्मिलित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर उपलब्ध लिंक से डेटशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मिजोरम बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। वहीं, कक्षा 10 की प्रैक्टिकल परीक्षा 11 फरवरी 2026 को होगी। कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षाएं 9 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी।