फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBSE HSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित, यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

Tue, 29 Apr 2025 12:46 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MBSE HSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
MBSE HSLC Result 2025 Out - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MBSE HSLC Result 2025 Out: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने आज, 29 अप्रैल को कक्षा 10वीं (HSLC) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (mbse.edu.in) या (mbseonline.com) पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षाएं 10 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन


परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक और कुल अंक सहित सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।

असंतुष्ट छात्र करा सकेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन

जो छात्र मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि पुनर्मूल्यांकन के बाद जो अंक प्राप्त होंगे, वही अंतिम होंगे और उनमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

मिजोरम बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के पुनर्मूल्यांकन परिणाम जून 2025 में जारी किए जाने की संभावना है। पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो अपने अंकों में सुधार की संभावना देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट कैसे करें चेक?

एमबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2025 को ऑनलाइन जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आप मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "HSLC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • 'परिणाम खोजें' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में दिखेगा।
  • भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें