MBOSE Results 2019 : मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन MBOSE SSLC और HSSLC (आर्ट्स) परीक्षा परिणाम 2019 आज यानी 27 मई, 2019 जारी कर दिए गए हैं। MBOSE SSLC और HSSLC (आर्ट्स) के परिणाम 2019 सुबह 10.00 बजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
उम्मीदवार, जो मार्च में आयोजित सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) आर्ट्स स्ट्रीम के लिए उपस्थित हुए थे, अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परीक्षार्थी अपनी पंजीकरण संख्या और रोल नंबर के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ ही देर बाद परीक्षा परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। परीक्षार्थी नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
MBOSE SSLC, HSSLC Arts Results 2019 : ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: मांगे गए विषय विकल्प को दर्ज करें।
चरण 3: आवश्यक जानकारी पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 4: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।