मेघालय बोर्ड 12वीं कक्षा में इस वर्ष अर्नब दत्ता ने विज्ञान संकाय में टॉप किया है, जबकि ऋषभ पुरकायस्थ ने कॉमर्स में टॉप किया है। अर्नब ने 483 अंक तो ऋषभ ने 484 अंक हासिल किए हैं।
मेघालय बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2023 15 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एचएसएसएलसी परीक्षा को पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र आवश्यक प्रतिशत हासिल करने में असमर्थ रहते हैं, वे पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2023 में विज्ञान संकाय का पास प्रतिशत 78.84% रहा, जबकि वाणिज्य संकाय का पास प्रतिशत 79.31% और व्यावसायिक का पास प्रतिशत 93.75% रहा। इस परीक्षा में विज्ञान संकाय के लिए कुल 3,635 छात्र और वाणिज्य परीक्षा के लिए 2,383 उपस्थित हुए थे। ईस्ट खासी हिल्स जिला जिसने इस साल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत हासिल किया है।