MBOSE HSSLC 12th Results 2020: मेघालय बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in है। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 81.93 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। इस साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की वेबसाइट mbose.in या megresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर बारहवीं आर्ट्स के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-आप अपना नाम और रोल नंबर विवरण डालकर रिजल्ट खोल सकते हैं।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। उसका प्रिंट ले सकते हैं।