फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBOSE HSSLC Result 2020: 12वीं परीक्षा के परिणाम इस तिथि को होंगे घोषित

Tue, 07 Jul 2020 06:23 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MBOSE Exams
विज्ञापन
मेघालय बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, (MBOSE- Meghalaya Board of secondary education) ने परीक्षा के परिणाम की तिथि जारी कर दी है। बता दें कि परिणाम गुरुवार, 9 जुलाई, 2020 को घोषित कर दिए जाएंगे।। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। मेघालय बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbose.in है।
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 30,697 छात्र शामिल हुए थे। 
  • कोरोना संकट के कारण, जून 2020 में होने वाली परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया। बता दें कि गणित, शारीरिक शिक्षा, सांख्यिकी के लंबित पेपर 8 से 10 जून 2020 तक आयोजित किए गए थे।
  • मेघालय की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र अन्य वेबसाइट्स जैसे megresults.nic.in, meghalayaonline.in की मदद भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन

मेघालय MBOSE HSSLC परिणाम 2020: ऐसे देखें अपने परिणाम-
चरण 1 : सबसे पहले छात्र अपना परिणाम देखने के लिए मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
चरण 2 : अब होमपेज पर परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब एचएससीएलसी लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अपनी जरूरी जानकारी जैसे- पंजीकरण संख्या दर्ज कर लॉगइन करें।
चरण 5 : जैसे ही आप लॉगइन करेंगे आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे। 
अपने परिणाम भविष्य के लिए संभालकर रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें