फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: भाई को वॉयस नोट भेजा, फिर लगा ली फांसी! एम्स भुवनेश्वर से सामने आया कथित छात्र आत्महत्या का मामला

Fri, 27 Dec 2024 04:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Student Suicide: एम्स-भुवनेश्वर से एक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। खुद को फांसी लगाने से पहले छात्र ने अपने छोटे भाई को वॉयस नोट भी भेजा था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Bhubaneswar: एम्स-भुवनेश्वर में एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, असम के डिब्रूगढ़ निवासी रत्नेश कुमार मिश्रा (21) का शव बुधवार को उसके छात्रावास के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। पुलिस को संदेह है कि मिश्रा के परिवार में आर्थिक तंगी के कारण उसने आत्महत्या की।

विज्ञापन

फांसी लगाने से पहले छोटे भाई को भेजा वॉयस नोट

फांसी लगाने से पहले उसने अपने छोटे भाई को एक ऑडियो संदेश भेजा, जिसमें उसने अपने पिता से अनुरोध किया कि वे अपनी जमीन न बेचें। उसने अपने भाई से यह भी कहा कि वह डॉक्टर बन जाए लेकिन असम में ही रहे। पुलिस के अनुसार, उसके कमरे से मिले नोट में मिश्रा ने कहा कि उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।

10 दिन छुट्टी के बाद घर से लौटा था छात्र

गुरुवार को छात्र की द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू होनी थी और मंगलवार को वह 10 दिन की छुट्टी के बाद घर से कैंपस लौटा था। इस बार रत्नेश के पिता भी उसके साथ भुवनेश्वर वापस आए थे। मिश्रा को बुधवार को अपने पिता के साथ पुरी जाना था। पिता कैंपस के बाहर एक होटल में ठहरे हुए थे।

पिता ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सुबह मिश्रा से बात की थी, लेकिन बाद में उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका। जब बार-बार कॉल का जवाब नहीं मिला, तो वे हॉस्टल पहुंचे और पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। बार-बार दरवाजा पीटने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पिता कुछ छात्रों के साथ कमरे में घुसे और मिश्रा का शव पाया। 
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि मिश्रा को तुरंत अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एम्स-भुवनेश्वर के निदेशक आशुतोष बिस्वास ने बाद में दिन में छात्रावास के कमरे का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि खंडगिरी पुलिस थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें