फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: देशभर में एमबीबीएस की 13,186 सीटें बढ़ीं, कुल संख्या 1.40 लाख के पार पहुंचीं

Sat, 12 Sep 2026 10:16 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

देशभर में MBBS की 13,186 नई सीटें बढ़ाई गई हैं, जिसके बाद कुल सीटों की संख्या 1.40 लाख से अधिक हो गई है। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2,786 सीटों का इजाफा हुआ है, जिससे छात्रों के लिए दाखिले के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। नई सीट मैट्रिक्स के मुताबिक, अब देश में एम्स जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को छोड़कर एमबीबीएस की कुल 1,40,214 सीटें हो गई हैं। इनमें 61,185 सरकारी सीटों में 2,786 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों की 65,843 सीटों में 10,400 सीटें बढ़ी हैं।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा 1,650 सीटों की बढ़ोतरी

राज्य बढ़ी हुई MBBS सीटें
तमिलनाडु 1,250
बिहार 1,240
उत्तर प्रदेश 1,200
राजस्थान 1,100
तेलंगाना 1,010
पश्चिम बंगाल 975
आंध्र प्रदेश 525
मध्य प्रदेश 520
महाराष्ट्र 550
झारखंड 520
केरल 300
गुजरात 250
छत्तीसगढ़ 245
उत्तराखंड 200

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में 1,650 MBBS सीटें बढ़ीं

देश में सबसे ज्यादा MBBS सीटें कर्नाटक में बढ़ाई गई हैं। यहां 1,650 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,250 और बिहार में 1,240 सीटें बढ़ी हैं। नई सीटें जुड़ने के बाद कर्नाटक में MBBS की कुल 15,745 सीटें हो गई हैं। वहीं, तमिलनाडु में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 14,299 हो गई है।

राजस्थान और तेलंगाना में भी 1,000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं

राजस्थान में MBBS की 1,100 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद यहां कुल 8,280 सीटें हो गई हैं। तेलंगाना में 1,010 सीटें बढ़ी हैं और अब यहां कुल 10,450 MBBS सीटें हैं। पश्चिम बंगाल में 975, छत्तीसगढ़ में 645, महाराष्ट्र में 550 और आंध्र प्रदेश में 525 सीटें बढ़ाई गई हैं।

झारखंड और मध्य प्रदेश में 520-520 सीटें बढ़ीं

नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार, झारखंड और मध्य प्रदेश में MBBS की 520-520 सीटें बढ़ाई गई हैं। हरियाणा में 350, केरल में 300 और गुजरात में 250 सीटों का इजाफा हुआ है। पुडुचेरी और उत्तराखंड में 200-200, जबकि जम्मू-कश्मीर में 175 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

कई राज्यों में 100 या इससे कम सीटें बढ़ीं

असम, ओडिशा और सिक्किम में 100-100 MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं। चंडीगढ़, गोवा, पंजाब और त्रिपुरा में 50-50 सीटों का इजाफा हुआ है। मणिपुर में 25 सीटें बढ़ी हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक नई MBBS सीट जोड़ी गई है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में कुल MBBS सीटों की संख्या 871 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें