फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT: आईआईटी की स्थापना के लिए कई देश कर रहे हमसे संपर्क- शिक्षा मंत्री प्रधान ने दी जानकारी

Fri, 14 Oct 2022 02:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय शिक्षा ने कहा कि कई विकासशील और विकसित देश अपने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के परिसर स्थापित करने के लिए भारत सरकार से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी का नाम दुनिया के कुछ सबसे मशहूर संस्थानों की लिस्ट में शामिल हैं। कई विकासशील और विकसित देश अपने देशों में आईआईटी परिसर स्थापित करने के लिए भारत सरकार से संपर्क कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई विकासशील और विकसित देश अपने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के परिसर स्थापित करने के लिए भारत सरकार से संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि आईआईटी में भारत द्वारा किए जा रहे प्रयोगों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा- मुझे गर्व है कि आईआईटी के साथ प्रयोग करने में भारत का सामूहिक ज्ञान वैश्विक मान्यता अर्जित कर रहा है।

प्रधान ने 23 आईआईटी द्वारा सामूहिक रूप से आईआईटी-दिल्ली में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय अनुसंधान मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, कई विकासशील और विकसित देश अपने यहां, अपने खर्च पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर स्थापित करने के लिए भारत सरकार से संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें