MY-Bharat के स्टडी टूर में आप यह जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं। आप वाइब्रेंट विलेज अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं। इसके साथ ही, वहां संस्कृति और खेल गतिविधियों का हिस्सा भी जरूर बन सकते हैं।
संविधान और समाज के प्रति जागरूकता
वहीं, अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा में भाग लेकर आप संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता भी फैला सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह समर वेकेशन न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का समय है, बल्कि यह उनके समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है।
प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और उनके माता-पिता से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि छुट्टियों के अनुभव को #HolidayMemories के टैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें। मैं आपके अनुभवों को आगे आने वाली 'मन की बात' में शामिल करने का प्रयास करूंगा।