Manipur Class 10th Results 2020: मणिपुर बोर्ड ने सोमवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। जिन विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है, वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल दसवीं का रिजल्ट 65.34 फीसदी रहा है। रेशमी नंदईबम ने मणिपुर बोर्ड की दसवीं कक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 579 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। रेशमी पीताम्बरा इंग्लिश स्कूल की विद्यार्थी हैं।