पहले दिन इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
यूपीआरपीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि शुक्रवार को पहले दिन आयोजित हुई परीक्षा की दोनों पालियों में 79.11 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए। पहली पाली के 4,09,720 अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए, लेकिन केवल 3,21,265 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
इसी प्रकार, दूसरी पाली के 4,09,880 अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए, लेकिन केवल 3,27,167 अभ्यर्थी ही दूसरी पाली में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
24 अगस्त को भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 6,57,443 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 72 अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए। वहीं, कुल 8,24,573 उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए।